2020 Manali-Leh Road Status

Map of Rohtang Tunnel / Atal Tunnel to show the difference.

1602527588048.png



Rohtang Pass will not be closed as many vehicles are banned to cross via Rohtang Tunnel / Atal Tunnel.
They have to move via Rohtang Pass only.


1602527648589.png





1602527673406.png
 
Yes, we did cross the tunnel. And did not go to Lahaul since i was informed that locals were not keen on outsiders coming in during these times.
Locals are not supporting at all in Lahaul & Spiti.
This is the reason many people have changed their plans and it is best to stay at tourist places only.
 
Himachal Pradesh › Weather Today: Snowfall Halts Traffic On Many Roads In Himachal, Maximum Temperature Drops By 9 Degrees
तस्वीरें: पहाड़ बर्फ से लकदक, 40 सड़कों पर यातायात ठप, अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट


अमर उजाला नेटवर्क, शिमला, Updated Mon, 16 Nov 2020 08:21 PM IST

1 of 10

1605561818418.png


किन्नौर के छितकुल में बर्फ का नजारा - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में सर्दियों के मौसम का पहला हिमपात हुआ है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, कुल्लू के मनाली, सोलंगनाला, चंबा के खज्जियार, लक्कड़मंडी, मंडी के शिकारी देवी, कमरूनाग और सिरमौर के नौहराधार में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हालांकि, राजधानी शिमला में बारिश ही हुई है। यहां पहुंचे पर्यटक बर्फ के इंतजार में हैं। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में भी तीन माह बाद बारिश हुई है। बारिश-बर्फबारी से जहां किसान-बागवान खुश हैं, वहीं कोरोना की वजह से नुकसान झेल रहे पर्यटन कारोबारियों की उम्मीदों को भी पंख लग गए हैं।


1605561842870.png



अटल टनल के नार्थ और साऊथ पोर्टल पर बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग और जलोड़ी दर्रा में औट-सैंज एनएच 305 पर यातायात अवरुद्ध हो गया है। शिमला जिले के कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर में बर्फबारी से बंद नेशनल हाईवे-5 बहाल हो गया है। प्रदेश में 40 सड़कों पर अभी यातायात ठप है। सोमवार को एचआरटीसी के 47 बस रूट भी प्रभावित रहे हैं। कुल्लू-लाहौल स्पीति में डेढ़ दर्जन बस रूट बंद हैं। अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल धुंधी पर करीब एक फीट ताजा बर्फबारी हुई है। कोकसर, सिस्सू, टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है।


1605561876438.png



कांगड़ा जिला के छोटा भंगाल के अंतिम गांव राज गुधा में रविवार रात से हिमपात जारी है। यहां नौ सेंटीमीटर तक हिमपात हुआ है। त्रियुंड और धौलाधार की चोटी भी लकदक हो गई है। किन्नौर, आउटर सिराज सहित रामपुर उपमंडल के मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। अब किसान फसलों की बिजाई सहित बगीचे में तौलिये के कार्य शुरू कर सकते हैं। हिमपात होने से समूचे हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।



1605561901928.png



बर्फबारी और बारिश से किन्नौर में करीब 35 हजार सेब पेटियां फंस गई हैं। अभी तक 20 फीसदी लोगों का सेब बगीचों में ही है। उधर, आनी में बर्फबारी से एनएच 305 यातायात के लिए ठप होने से उपमंडल के लोगों को जिला मुख्यालय कुल्लू पहुंचने के लिए वाया मंडी होकर सफर करना पड़ेगा। रामपुर-रोहडू मार्ग भी यातायात के बाधित हो गया है। नेशनल हाईवे-5 नारकंडा सुबह 10 बजे के बाद बहाल हो पाया।



1605561926773.png



वहीं, प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहेगा। 19 नवंबर को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति सहित चंबा और कुल्लू के कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अब आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होगी। रात के साथ अब दिन में भी मौसम में ठंडक बढ़ना शुरू हो जाएगी।




1605561949818.png




कुफरी और मनाली में 2 साल बाद नवंबर में हुई बर्फबारी
प्रदेश के मुख्य पर्यटन स्थल मनाली और कुफरी में 2 साल बाद दोबारा से नवंबर में बर्फबारी हुई है। इससे पहले 15 नवंबर 2018 को सर्दियों के मौसम का कुफरी और मनाली में पहला हिमपात रिकॉर्ड हुआ था। राजधानी शिमला में साल 1995 के बाद अभी तक नवंबर महीने में बर्फबारी नहीं हुई है।



1605561970852.png



केलांग में रविवार रात को न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री और कल्पा में माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा शिमला में न्यूनतम तापमान 3.6, धर्मशाला में 5.8, सोलन में 5.6, मनाली में 0.2, डलहौजी में 0.6 और कुफरी में शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।




1605561997129.png



प्रदेश में सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी और बारिश के साथ ही अधिकतम तापमान में भारी कमी दर्ज की गई है। बर्फबारी के साथ ही केलांग में अधिकतम तापमान भी माइनस में पहुंच गया है। सोमवार को केलांग में अधिकतम पारा माइनस 0.8 डिग्री दर्ज हुआ। सोमवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम दर्ज हुआ। सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 17.4, नाहन में 22.3, बिलासपुर में 19.0, हमीरपुर में 18.8, कांगड़ा में 12.0, धर्मशाला में 11.6, शिमला में 11.2, कल्पा में 2.8, मनाली में 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।



1605562021249.png



बर्फबारी (सेंटीमीटर में)
बारालाचा 60
रोहतांग 50
सांगला 25
कोकसर 15
कुफरी 07
कल्पा 06
मनाली 03



1605562052916.png



बारिश ( मिलीमीटर में)
रोहड़ू 46
कुमार सेन 41
डलहौजी 33
कंडाघाट 28
नयनादेवी 24
अंब 23
मनाली-शिमला 22
ऊना- कसौली 16
धर्मशाला 13


तस्वीरें: पहाड़ बर्फ से लकदक, 40 सड़कों पर यातायात ठप, अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की गिरावट
 
Top